Durg: दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर खाद्य विभाग का छापा, 599 सिलेंडर और 2841 किलो LPG जब्त

Durg: दुर्ग में खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड में गैस से जुड़ी अनियमितताएं और अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई.
CG News

Durg: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते जहां रसोई गैस की उपलब्धता और कीमतों को लेकर आम लोग परेशान हैं, वहीं कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर अवैध कारोबार करने में लगे हुए हैं. ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले के रसमडा स्थित बोरई इंडस्ट्रियल एरिया में सामने आया है, जहां खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की.

पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर खाद्य विभाग का छापा

दरअसल, खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड में गैस से जुड़ी अनियमितताएं और अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कुल 599 नग एलपीजी गैस सिलेंडर और करीब 2840 किलोग्राम एलपीजी गैस जब्त की.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: IAS रवि मित्तल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PMO में बनाए गए डिप्टी सेक्रेटरी, आदेश जारी

599 सिलेंडर और 2841 किलो LPG जब्त

जांच में यह भी पाया गया कि कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के गो गैस और गैस प्वाइंट ब्रांड नाम से सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही थी. मौके पर रिफिलिंग के लिए तीन बुलेट टैंक भी मिले, जिससे अवैध गैस भराई की आशंका और मजबूत हो गई. वहीं खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह ने बताया कि गैस की सप्लाई अतुल रबर नाम की कंपनी को की जाती है, लेकिन जब उनसे संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद खाद्य विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें