ईरान ने भेदा अमेरिकी सुरक्षा कवच? मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री के घर के ऊपर मंडराया ड्रोन, मचा हड़कंप
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ
US News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग अभी भी जारी है. अब जंग सिर्फ सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रही है. तेल और गैस के ठिकानों पर भी बमबारी जारी है. इसी बीच एक ऐसी घटना हुई, जिससे अमेरिका में हड़कंप मच गया और सेना अलर्ट मोड पर आ गई. जहां पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ मौजूद थे. वहीं पर स्थित आर्मी बेस पोर्ट मैकनेयर के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे गए.
अमेरिका ने आर्मी बेस के पास ड्रोन मंडराने की घटना के बाद अपने कई आर्मी बेस की सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके साथ ही अलर्ट मोड लागू कर दिया है यानी अब अमेरिकी आर्मी बेस की सुरक्षा बढ़ाकर एफपीकॉन चार्ली कर दिया है. एफपीकॉन चार्ली वह स्तर होता है, जब किसी आतंकी हमले की आशंका होती है. अमेरिका ने अपने देश की सुरक्षा के साथ ही दुनियाभर में मौजूद अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों के लिए भी वैश्विक सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है. अमेरिकी सरकार ने ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है.
ये भी पढ़ेंः शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स में 1700 और निफ्टी में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट, क्यों स्टॉक मार्केट हुआ धड़ाम?
ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप
अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जिस दौरान अमेरिकी आर्मी बेस के पास ड्रोन मंडरा रहा था. उस दौरान ट्रंप सरकार के दो प्रमुख चेहरे मार्को रुबियो और पेटे हेगसेथ उसी बेस पर मौजूद रहे. इन दोनों नेताओं के घर भी इसी आर्मी बेस में है. ड्रोन दिखते ही हड़कंप मच गया और इन दोनों नेताओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि दोनों नेताओं को शिफ्ट किया गया या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
व्हाइट हाउस में हुई बैठक
इस मामले को लेकर पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ड्रोन मंडराने की घटना के बाद व्हाइट हाउस में बैठक भी रखी गई थी. हालांकि, इसमें क्या बात हुई. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.