CG News: रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत, मामले में ठेकेदार पर FIR दर्ज

CG News: रामकृष्ण अस्पताल में सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी. इस मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई.
CG News

सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत

CG News: बीते दिनों राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया. जहां अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी. इस मामले में ठेकेदार किशन सोनी की लापरवाही सामने आई. वहीं पुलिस ने ठेकेदार पर FIR दर्ज की है. इसके साथ ही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने मृतक कर्मचारियों के परिवारजनों से बातचीत की है.

3 मजदूरों की मौत, मामले में ठेकेदार पर FIR दर्ज

रामकृष्ण अस्पताल में सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी. इस मामले में ठेकेदार किशन सोनी की लापरवाही सामने आई. जिसके बाद पुलिस ने BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया. वहीं मामले की जांच जारी हैं, और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने मृतक कर्मचारियों के परिवारजनों से बातचीत की और घटना की पीड़ा को समझा. उन्होंने कहा, “परिवार के साथ आज मुलाकात की है. यह बहुत दुख की घड़ी है. मैंने उनकी पूरी बातें सुनी कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ”

ये भी पढ़ें- CG News: बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा में लाखों का घोटाला, पंचायत सचिव व रोजगार सहायक गिरफ्तार

घटना स्थल का भी जायजा लिया गया और अस्पताल के डॉक्टरों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी एकत्र की गई. हरदीप सिंह ने कहा, “घटना स्थल पर हमने जांच की और पाया कि वहां कई खामियां हैं. रात में अस्पताल ने सफाई की अनुमति क्यों दी, यह जांच का विषय है. यदि इन कर्मचारियों को काम करवाना था तो नगर निगम को सूचित किया जाना चाहिए था. जो भी इसमें दोषी ठहराया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

ज़रूर पढ़ें