CG Budget Session: बजट सत्र का 14वां दिन, आज सदन में गरमाएगा माहौल, प्रश्नकाल के दौरान उठेगा ये मुद्दा
छत्तीसगढ़ विधानसभा
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन हैं. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी. विभिन्न विभागों से जुड़े अहम नियम और अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी.
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी परफॉर्मेंस बजट सहित अहम दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे. छत्तीसगढ़ पेंशन निधि और ग्रोथ-स्टेबिलिटी फंड नियम 2026 भी रखे जाएंगे. सार्वजनिक वितरण प्रणाली और योजनाओं में अनियमितता पर ध्यानाकर्षण लाया जाएगा. केंद्र की SASCI योजना की राशि खर्च पर भी मुद्दा उठेगा. लोक लेखा समिति सहित कई समितियों की रिपोर्ट सदन में पेश होगी. कई विधायकों द्वारा स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क निर्माण से जुड़ी याचिकाएं प्रस्तुत की जाएगी. वहीं धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 सहित अन्य संशोधन विधेयकों पर चर्चा और पारित करने की तैयारी भी है.
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक होगा पेश
आपको बता दें आज विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश होगा. डिप्टी सीएम विजय शर्मा विधेयक पेश करेंगे। इसक आज पारित होने के आसार हैं. सदन में विधेयक पर चर्चा की संभावना है. इसे लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच बहस हो सकती है.
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक बिल क्या है?
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 (छग धर्म स्वतंत्रता विधेयक) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाया गया एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून है, जिसका उद्देश्य प्रलोभन, बल, धोखाधड़ी या विवाह के माध्यम से होने वाले अवैध धर्मांतरण को रोकना है. 2026 के इस नए ड्राफ्ट में 7 से 10 साल तक की जेल और सामूहिक धर्मांतरण पर आजीवन कारावास का प्रावधान है.
नगर एवं ग्राम निवेश संशोधन विधेयक
नगर एवं ग्राम निवेश संशोधन विधेयक और गृह निर्माण मंडल से जुड़े संशोधन विधेयक पर भी चर्चा होगी और इन्हें पास किया जा सकता है. अलग-अलग विभागों से जुड़े दस्तावेज भी आज सदन में रखे जाएंगे.