‘सरके चुनर’ विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी

फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस गाने को लेकर नोरा फतेही ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं.
Nora Fatehi

Nora Fatehi

फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है. गाने में संजय दत्त के साथ नोरा फतेही भी नजर आ रही है. जब से गाने का हिंदी वर्जन रिलीज हुआ है तब से नोरा फतेही भी जमकर ट्रोल हो रही हैं. अब नोरा ने इसे करने पर सफाई दी है. उन्होंने खुद को इस कॉन्ट्रोवर्सी से अलग बताया है.

विवादित गाने पर नोरा फतेही ने दी सफाई

इस पूरे विवाद पर नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम हैंडिल पर एक वीडियो शेयर कर कहा है कि उनका इस हिंदी वर्जन से कोई लेना-देना नहीं हैं. उन्होंने पहले ही इस गाने के हिंदी लिरिक्स को लेकर आपत्ति जताई थी. नोरा फतेही ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहती है कि कोई समझे की इस तरह के कंटेंट को वो सपोर्ट करती हैं. साथ उन्होंने लोगो ये अपील भी की कि इस गाने को शेयर न करें आप इस गाने को शेयर करके इसे मंच दे रहे हैं.

क्यों किया नोरा फतेही ने इस गाने में काम?

उन्होंने ये भी कहा कि न तो उन्होंने इस गाने पर परफोर्म किया है और न ही किसी को अपनी इमेज इस्तेमाल करने की परमीशन दी हैं. नोरा अपनी वीडियो में कह रही हैं कि उन्होंने ‘सरके चुनर’ गाना इसलिए किया, क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था और संजय दत्त जैसे स्टार इसमें थे. उन्हें लगा कि यह ‘खलनायक हूं मैं’ गाने का रीमेक होगा.

तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था-नोरा फतेही

उन्होंने बताया, ‘मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था, जो सैडलवुड नाम के अलग इंडस्ट्री का हिस्सा है. जब मैं सेट पर गाना शूट कर रही थी, मैं फिल्ममेकर्स पर निर्भर थी कि वे गाने का अनुवाद करें, और मैं उसी पर जाती हूं. जब वे गाने पर जाती हूं. जब वे गाने का अनुवाद कर रहे थे, तो मुझे कुछ भी अनुचित या अश्लील नहीं लगा. जो उन्होंने अभी किया है, हिंदी वर्जन बनाकर आवाज हिंदी में डब करना और ऐसे लिरिक्स रखना जो बहुत अनुचित हैं, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कोई अप्रूवल नहीं लिया, मेरी कोई परमिशन नहीं ली.’

हमारे पीछे कोई पावर नहीं है-नोरा फतेही

नोरा ने आगे कहा, ‘हम नेपो किड्स नहीं हैं. हमारे पीछे कोई पावर नहीं है. बस हम हैं. हम सिर्फ इंडिविजुअल हैं और हमारे पीछे ऑडियंस है. हमारे पास थोड़ी पावर है. थोड़ा कंट्रोल है.’ एक्ट्रेस ने कहा कि मीडिया को फिल्ममेकर्स को जवाबदेह ठहराना चाहिए और कलाकार की बजाय उनके नाम और इमेज का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘यह काउंटरप्रोडक्टिव है, क्योंकि हमारे पास ऐसी परिस्थितियों का कंट्रोल नहीं है. अगर आप सच में समाधान चाहते हैं, तो आपको फिल्ममेकर और कंटेंट के पीछे वाले लोगों को जवाबदेह ठहराना शुरू करना होगा.’

ये भी पढ़ें-Mumbai: लीलावती अस्पताल में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान भर्ती, भाई अरबाज ने शेयर किया वीडियो

ज़रूर पढ़ें