कब होगी रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी? पिता तूफानी सरोज ने दिया बड़ा अपडेट
रिंकू सिंह
Rinku Singh: भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. अब इस मामले पर प्रिया सरोज के पिता और उत्तरप्रदेश के विधायक तूफानी सरोज ने बड़ा अपडेट दे दिया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं की गई है.
तूफानी सरोज ने क्या कहा?
दरअसल हाल ही में प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि हाल ही में रिंकू के पिता का निधन हुआ है. ऐसे में दोनों परिवारों को शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि थोड़ा समय बीत जाने के बाद दोनों परिवार मिलकर शादी की तारीख तय करेंगे. आगे उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू का परिवार जब चाहे शादी की तारीख तय कर सकता है, उनकी तरफ से पूरी तैयारी है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए बेंगलुरू पहुंचे विराट कोहली, RCB कैंप किया जॉइन, वीडियो वायरल
2026 में होगी शादी!
तूफानी सरोज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी की शादी इसी साल हो जाए. हालांकि आखिरी फैसला दोनों परिवारों की सहमति और सही समय देखकर लिया जाएगा.
पिछले साल हुई थी सगाई
भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को सगाई की थी, जिसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई थी. लेकिन फिलहाल दोनों की शादी को टाल दिया गया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों की शादी होगी. अब भारत के खिताब जीतने के बाद दोनों की शादी की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा की दोनों आखिर कब शादी के बंधन में बंधेंगे.