चैत्र नवरात्रि में व्रत के समय क्या बनाएं? ये 5 फलाहारी डिश जरूर ट्राई करें

Falahari Recipes For Navratri: चैत्र नवरात्रि में ज्यादातर भक्त व्रत रखते हैं और पूरे नौ दिनों तक भोजन नहीं करते हैं. इस दौरान वे सिर्फ पानी और फलाहार का सेवन करते हैं. बिना भोजन किए नौ दिनों तक उपवास रखने से शरीर कमजोर हो जाता है, जिससे बाद में परेशानी भी हो सकती है.
Falahari Recipes For Navratri

नवरात्रि के लिए फलाहारी रेसिपी

Falahari Recipes For Navratri: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कल यानी 19 मार्च से हो रही है. यह नवरात्रि नौ दिनों तक चलेगी जहां अलग-अलग दिन मां दुर्गा के सभी रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी. चैत्र नवरात्रि में ज्यादातर भक्त व्रत रखते हैं और पूरे नौ दिनों तक भोजन नहीं करते हैं. इस दौरान वे सिर्फ पानी और फलाहार का सेवन करते हैं. बिना भोजन किए नौ दिनों तक उपवास रखने से शरीर कमजोर हो जाता है, जिससे बाद में परेशानी भी हो सकती है.

ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पकवान बताने वाले हैं, जिन्हें आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. ये पकवान खाने में जितने स्वादिष्ट रहेंगे उतने ही शरीर के लिए भी फायदेमंद होंगे. इनके सेवन से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी और आप ताजगी महसूस करेंगे.

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाने की खिचड़ी व्रत का सबसे पसंदीदा खाना है. इसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है और काफी देर तक भूख भी नहीं लगती.

इसे बनाना बहुत सरल है और यह कम चीजों में झटपट तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए आपको बस साबूदाना, मूंगफली, उबले आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च की जरूरत होगी.

कुट्टू की पूरी

नवरात्रि में कुट्टू की पूरियां बड़े चाव से खाई जाती हैं. इन्हें आप व्रत वाली आलू की सब्जी या ठंडी दही के साथ मजे से खा सकते हैं, जिससे इनका स्वाद दोगुना हो जाता है.

सिंघाड़े के आटे का हलवा

अगर व्रत में कुछ मीठा खाने का मन हो तो सिंघाड़े के आटे का हलवा सबसे अच्छा ऑप्शन है. यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है और आपको तुरंत ताकत देता है.

इसे बनाने के लिए आपको बस सिंघाड़े का आटा, चीनी, घी और थोड़ी सी इलायची की जरूरत होगी.

मखाना खीर

घी में भुने मखानों को दूध और चीनी के साथ पकाकर इसकी पौष्टिक खीर बनाई जाती है. मखाना कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है.

इसलिए यह उपवास के दौरान शरीर को भरपूर ताकत और पोषण देता है.

ये भी पढ़ें-गर्मी के साथ बढ़ गया है मच्छरों का आतंक? इन 4 घरेलू उपायों से करें काम तमाम

शकरकंद चाट

नवरात्रि के दौरान शरीर में फुर्ती बनाए रखने के लिए शकरकंद (Sweet Potato) की चाट एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह खाने में हल्की और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है.

इसे बनाने के लिए बस उबली हुई शकरकंद में सेंधा नमक, नींबू का रस और काली मिर्च मिलाएं आपकी चटपटी चाट मिंटों में तैयार है.

ज़रूर पढ़ें