CG Tourism: छत्तीसगढ़ का रहस्यमयी किला, जहां पहुंचना नहीं आसान, आज भी अनसुलझी है कहानी
CG Tourism: छत्तीसगढ़ में कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके राज आज भी अनसुलझे हैं. ऐसा ही एक रहस्यमयी किला है, जहां पहुंचना मुश्किल है. बलौदाबाजार ज़िले के घने जंगलों के बीच स्थित सिंघनगढ़ किला एक रहस्यमयी और ऐतिहासिक स्थल है.
Written By
श्वेक्षा पाठक
|
Last Updated: Mar 18, 2026 01:16 PM IST
छत्तीसगढ़ में कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके राज आज भी अनसुलझे हैं. ऐसा ही एक रहस्यमयी किला है, जहां पहुंचना मुश्किल है.
बलौदाबाजार ज़िले के घने जंगलों के बीच स्थित सिंघनगढ़ किला एक रहस्यमयी और ऐतिहासिक स्थल है.
यहां बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य से लगभग 4 किलोमीटर की चढ़ाई करके पहुंचा जा सकता है, जिसके कारण यहां बहुत कम लोग ही पहुंच पाते हैं.
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस किले का निर्माण गोंड राजा सिंधा धुर्वा ने करवाया था, किले की वास्तुकला शैली इसकी सबसे विशिष्ट विशेषता है.
यहां 17 से 18 फीट ऊंचा एक विशाल प्रवेश द्वार बनाया गया है, जिसे बिना किसी गारे के पत्थरों को एक के ऊपर एक रखकर बनाया गया है.
किले के शिखर पर रहस्यमयी पत्थर की मूर्तियां मौजूद हैं, जिनका रहस्य आज भी अनसुलझा है.
यह किला एक ऐसे ऊंचे स्थान पर स्थित है, जहां से पूरे अभयारण्य पर नजर रखी जा सकती थी.