Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
CG Budget Session Live: युक्तियुक्तकरण के साथ अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर घिरे शिक्षा मंत्री, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

CG Budget Session Highlights: सदन में गूंजा युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर मुद्दा, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

CG Budget Session live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सदन में सदन में जंबूरी अनियमितता, स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा उठाया जाएगा. शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, लखन लाल देवांगन, डिप्टी CM अरुण साव सवालों के जवाब देंगे.
CG Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

CG Budget Session live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है. बुधवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने जम्बूरी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधानसभा की समिति से जांच कराने की मांग की. स्कूल शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए जांच से इंकार कर दिया. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया.

इसके बाद स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर तीखी बहस हुई. भाजपा के ही विधायकों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए. जबकि सरकार ने इसे प्रशासनिक सुधार का हिस्सा बताया है. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही सरकार को घेरते हुए शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए, जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को विस्तृत जवाब देना पड़ा.

ज़रूर पढ़ें