MP News: MSP पर ‘ठगी’ का आरोप, कांग्रेस का हमला-575 बोनस दो, 40 रुपए बढ़ाकर सरकार कर रही दिखावा

MP News: कुणाल चौधरी ने मांग की है कि सरकार MSP पर खरीदी की तारीख आगे बढ़ाकर किसानों को राहत दे और तुरंत अनाज खरीदी शुरू करे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए.
Congress General Secretary Kunal Choudhary

कांग्रेस महासचिव कुणाल चौधरी

MP News: कांग्रेस महासचिव कुणाल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार पर किसानों को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की खरीदी ठीक से नहीं कर रही और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है. कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि किसानों को 575 रुपए बोनस दिया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार केवल 40 रुपए बढ़ाकर अपनी पीठ थपथपा रही है, जो किसानों के साथ धोखा है.

‘केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों के हितैषी नहीं’

उन्होंने कहा कि फसल खरीदी 16 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दिया, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा. कांग्रेस नेता ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को घेरते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों के हितैषी नहीं हैं और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मनाया जा रहा “कृषि कल्याण वर्ष” सिर्फ दिखावा है.

ये भी पढ़ें-MP News: बंधुआ मजदूरी पर सख्त कदम, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने बनाई SIT टीम, तीन विभागों के अपर प्रमुख सचिव भी शामिल

कुणाल चौधरी के प्रमुख आरोप

  • MSP पर उचित दर नहीं मिल रही.
  • 575 रुपए बोनस की मांग, 40 रुपए बढ़ोतरी को बताया नाकाफी.
  • खरीदी में देरी से किसानों को नुकसान.
  • सरकार किसानों से “सूदखोरी और लूट” कर रही.
  • ट्रेड डील से देश के किसानों को नुकसान.
  • किसानों के नाम पर कर्ज लेकर सरकार कर रही धोखा.

सरकार से क्या मांगें की गई?

कुणाल चौधरी ने मांग की है कि सरकार MSP पर खरीदी की तारीख आगे बढ़ाकर किसानों को राहत दे और तुरंत अनाज खरीदी शुरू करे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए.

ज़रूर पढ़ें