यूट्यूब से हटाया गया ‘सरके चुनर तेरी’ का हिंदी वर्जन, नोरा-संजय दत्त के गाने पर विवाद के बाद एक्शन

Nora Fatehi: वहीं भारी विरोध और आलोचना के बाद अब मेकर्स ने इस गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है. 16 मार्च 2026 तक यह गाना वहां मौजूद था, लेकिन अब इसे सर्च करने पर 'कंटेंट उपलब्ध नहीं है' का संदेश दिखाई देता है.
Nora Fatehi

नोरा फतेही का गाना विवादों में

Nora Fatehi: फेमस कनाडाई डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस नोरा फतेही को मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में उनके शानदार डांस नंबर्स के लिए जाना जाता है. उनका डांस देखकर फैंस कुछ ही पलों में उनके दीवाने हो जाते हैं. लेकिन एक नए गाने के कारण नोरा को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, उनकी आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो विवाद की वजह बन गया है.

इस गाने के रिलीज होते ही इसके लिरिक्स को लेकर विवाद शुरू हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस गाने के बोल बहुत ही अश्लील हैं, जिन्हें परिवार या रिश्तेदारों के सामने न तो सुना जा सकता है और न ही देखा जा सकता है. वहीं विरोध और आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को ऑफिशियली यूट्यूब से हटा दिया है.

अरमान मलिक ने इस गाने की आलोचना की

यह गाना 15 मार्च को रिलीज हुआ था और तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया. इसे नोरा फतेही के साथ-साथ संजय दत्त पर भी फिल्माया गया है. गाने के रिलीज होते ही लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने इसका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया. यहां तक कि बॉलीवुड के मशहूर गायक अरमान मलिक ने भी इस गाने के लिरिक्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मशहूर गायक अरमान मलिक ने इस गाने की आलोचना करते हुए लिखा कि यह गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और जो मैंने सुना, उसे दोबारा सुनने के लिए मैंने इसे फिर से रीप्ले किया. उन्होंने आगे लिखा कि यह जानकर बहुत दुख होता है कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर इतना गिर गया है.

नोरा फतेही किस लुक में नजर आईं?

इस चर्चित गाने में नोरा फतेही लहंगा-चोली पहने हुए नज़र आईं, जिनका लुक फैंस को काफी पसंद आया. लेकिन गाने के अश्लील लिरिक्स के कारण इसका कड़ा विरोध होने लगा. ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को मंगली ने गाया है और इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं.

प्रियांक कानूनगो ने भी गाने का विरोध किया

इस गाने का संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है. गायक अरमान मलिक के साथ-साथ नेशनल ह्यूमर राइट्स कमीशन के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी इस गाने पर नाराजगी जताई है. कानूनगो ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किया कि क्या कोई भी सभ्य परिवार एक साथ बैठकर इसे देख सकता है.

ये भी पढ़ें-Mumbai: लीलावती अस्पताल में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान भर्ती, भाई अरबाज ने शेयर किया वीडियो

उन्होंने बॉलीवुड की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए सेंसर बोर्ड को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि अश्लीलता को बढ़ावा देना शर्मनाक है. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी चीजें आने वाली पीढ़ियों को बिगाड़ रही हैं, इसलिए वे इसे रोकने के लिए सख्त कानूनी नोटिस जारी कर रहे हैं.

यूट्यूब से हिंदी वर्जन डिलीट

वहीं भारी विरोध और आलोचना के बाद अब मेकर्स ने इस गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है. 16 मार्च 2026 तक यह गाना वहां मौजूद था, लेकिन अब इसे सर्च करने पर ‘कंटेंट उपलब्ध नहीं है’ का संदेश दिखाई देता है.

इस विवाद पर फिल्म की टीम संजय दत्त और नोरा फतेही की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है, हालांकि नोरा ने अपने इंस्टाग्राम से भी गाने का वीडियो डिलीट कर दिया है.

ज़रूर पढ़ें