राज्यसभा चुनाव में NDA को फायदा, विपक्ष की कम हुई इतनी सीटें, जानें फाइनल स्कोर कार्ड

Rajya Sabha Election Result: NDA गठबंधन में शामिल दलों की अगर बात की जाए, तो 10 सीटों का फायदा हुआ. 37 सीटों में एनडीए ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं इस चुनाव में विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ है.
PM Modi And Rahul Gandhi

पीएम मोदी और राहुल गांधी

Rajya Sabha Election Result: देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिसमें सात राज्यों के 26 राज्यसभा सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित चुन लिए गए थे. सोमवार, 16 मार्च को सिर्फ 3 राज्यों की 11 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें एनडीए ने फिर बाजी मार ली. 11 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि विपक्ष को सिर्फ 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा. यहां जानें राज्यसभा चुनाव में किसे कितना फायदा-नुकसान.

किसे मिलीं कितनी सीटें?

NDA गठबंधन में शामिल दलों की अगर बात की जाए, तो 10 सीटों का फायदा हुआ. 37 सीटों में एनडीए ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है. जिसमें भाजपा को 13, जेडीयू-2, शिवसेना (शिंदे गुट)-1, एनसीपी (अजित पवार)-1, पीएमके-1, AIADMK-1, यूपीपीएल-1, आरएलएसएम-1 और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. यानी भाजपा को 13 और उसके सहयोगी पार्टियों ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है.

NDA की बढ़ीं 10 सीटें

महागठबंधन दल की अगर बात की जाए, तो इस बार राज्यसभा चुनाव में 10 सीटों का नुकसान हुआ है. 37 राज्यसभा सीटों में विपक्ष ने कुल 15 सीटों पर जीत दर्ज की है. जिसमें कांग्रेस को 6 सीटें, टीएमसी 4, डीएमके 3, एनसीपी (शरद पवार)-1 और बीजेडी को 1 सीटें मिली है. यानी साफ तौर 37 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ तो वहीं विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान. क्योंकि पहले जिन 37 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उसमें एनडीए के पास कुल 12 सीटें थी, जो अब बढ़कर 22 हो गई, वहीं विपक्ष के पास 25 सीट थी, जो अब घटकर सिर्फ 15 रह गई है.

ये भी पढ़ेंः ‘चलाना मत भाई…’, दोस्त चिल्लाता रहा लेकिन फिर भी LIVE कैमरे पर युवक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

किसे फायदा-किसे नुकसान?

भले ही विपक्ष की इस चुनाव में 10 सीटें कम हो गई हों, लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी को फायदा हुआ है. क्योंकि कांग्रेस के जहां सिर्फ 4 राज्यसभा सांसद थे, वहीं अब बढ़कर 6 हो गए हैं. RJD को 2 सीटों का नुकसान हुआ, जबकि टीएमसी को कोई नुकसान या फायदा नहीं हुआ. डीएमके की भी 1 सीट कम हो गई. शिवसेना (यूबीटी), बीजेडी, बीआरएस और सीपीआईएम को भी 1-1 सीट का नुकसान उठाना पड़ा. फायदे की अगर बात की जाए, तो सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को हुआ है. भाजपा को 4 सीटों का फायदा हुआ. इसके साथ ही एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी फायदा हुआ. हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा समर्थित है. इसलिए वह एनडीए में ही जोड़ा जाएगा.

ज़रूर पढ़ें