शादी के बाद पत्नी वंशिका के साथ कानपुर पहुंचे कुलदीप यादव, रेड कार्पेट पर हुआ ग्रैन्ड वेलकम, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव
Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और चाइनामैन गेंदबाज के नाम से मशहूर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी रचाई. शादी के अगले दिन 15 मार्च रविवार को कुलदीप अपनी पत्नी के साथ कानपुर पहुंचे, जहां बैंड-बाजों और रेड कार्पेट के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कानपुर में कुलदीप-वंशिका का भव्य स्वागत
दरअसल हाल ही में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी की. शादी के अगले दिन दोनों कानपुर पहुंचे, जहां डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में दोनों का भव्य स्वागत हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के स्वागत के लिए घर के अंदर से लेकर बाहर रोड तक रेड कार्पेट बिछाया गया है. रेड कार्पेट के दोनों तरफ बैंड-बाजे वाले खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान कुलदीप अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ लग्जरी ब्लैक बीएमडब्लयू कार से पहुंचे और सीधे घर के अंदर चले गए.
THE PERFECT 'NEW INNINGS' BEGINS! 💍🏏❤️
— RG (@rohit1288) March 15, 2026
Kuldeep Yadav and Vanshika at Dehradun airport today are giving us all the wholesome vibes. From childhood friends in Kanpur to World Cup champions and now life partners.
Vanshika’s simple elegance and that 'Indian wife charm' is exactly… https://t.co/FVJK6lWrAD pic.twitter.com/kfivUkGpHI
यह भी पढ़ें: 35 गेंदों में शतक जड़कर भी नहीं भरा मन, अब इस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते है वैभव सूर्यवंशी
14 मार्च को रचाई शादी
बता दें, टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में वंशिका चड्ढा से हुई थी. दो दिनों तक चले इस शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए थे. अब 17 मार्च को लखनऊ में दोनों की शादी का रिसेप्शन होना है, जिसमें क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों और सीएम योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही हैं.
कुलदीप यादव क्रिकेट करियर
चाइनामैन गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले कुलदीप यादव के क्रिकेट करियर की बात करें, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. तीनों फॉर्मैट में उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 191 मैच खेले हैं, जिनमें 4.84 की इकॉनमी के साथ उन्होंने 365 विकेट झटके हैं.