यौन शोषण के आरोप में फंसे यश दयाल ने रचाई गुपचुप शादी, कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ लिए सात फेरे

Yash Dayal: भारतीय क्रिकेटर और आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है.
Yash Dayal

यश दयाल

Yash Dayal: भारतीय क्रिकेटर और आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दयाल ने 4 फरवरी को नोएडा में एक प्राइवेट समारोह के दौरान कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी समारोह में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त मौजूद थे.

यौन शोषण के लगे आरोप

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग में यश दयाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलते नजर आते हैं. आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिताब जीतने के बाद एक युवती ने दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. युवती ने आरोप लगाया था कि दयाल ने उन्हें 7 साल तक धोखा दिया. जिसके बाद उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी. हालांकि इसी साल जनवरी 2026 में राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी.

यह भी पढ़ें: पैपराजी को देखकर चौंके शिवम दुबे, बोले- ‘मेरी बीवी आ रही है…’, कैंडिड रिएक्शन वायरल

नाबालिक लड़की ने लगाए थे आरोप

2023 में भी यश दयाल इसी तरह के विवादों में घिरे थे, जहां एक नाबालिक लड़की ने क्रिकेटर पर इसी तरह का आरोप लगाया था. जयपुर की एक युवती का कहना है कि जब वह 17 साल की थी तब दयाल ने करियर में मदद करने का झांसा देकर उनका फायदा उठाया था.

कौन है यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर?

सोशल मीडिया पर यश दयाल की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के मन में अब एक ही सवाल है कि आखिर श्वेता पुंडीर हैं कौन? बता दें, श्वेता पुंडीर दिल्ली की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और व्लॉगर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख 87 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. यूट्यूब पर उनके 50 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं. उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग के लिए ब्रॉडकास्टर के रूप में भी काम किया है.

ज़रूर पढ़ें