1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा नेशनल हाईवे का सफर, FASTag Annual Pass में इतने रुपये की होगी बढ़ोतरी

फास्टैग की एनु्अल सालाना फीस में 2.5 प्रतिशत यानी 75 रुपये की बढ़ोतरी होने जा रही है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने FASTag Annual Pass के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है.
FASTag annual pass

FASTag annual pass

प्राइवेट गाड़ियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला फास्टैग एनुअल पास महंगा होने जा रहा है, अब फास्टैग की एनु्अल सालाना फीस में 2.5 प्रतिशत यानी 75 रुपये की बढ़ोतरी होने जा रही है. इस बढ़ोतरी के साथ अब नया चार्ज 3000 रुपये से बढ़कर 3075 हो जाएगा. धिकारियों ने बताया कि जब सड़क परिवहन मंत्रालय ने FASTag Annual Pass के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया था, तभी इसकी कीमत में हर साल बदलाव करने का नियम भी बताया गया था.

इस महीने कम कीमत में होगा रिचार्ज

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि “ये बढ़ोतरी पूरे देश में हाईवे टोल की कीमतों में बदलाव के फॉर्मूले के हिसाब से की गई है, जो हर साल होता है. जो लोग इस महीने रिचार्ज करवा लेते हैं, वे इसे 3000 रुपये में खरीद सकते हैं.”हालांकि, जो लोग 1 अप्रैल से फास्टैग एनुअल पास खरीदेंगे, उन्हें 75 रुपये बढ़ाकर 3075 रुपये चुकाने होंगे.

52 लाख लोगों पर असर

सड़क परिवहन मंत्रालय के इस फैसले से 52 लाख लोगों पर असर पड़ेगा. लेकिन राहत की बात ये है कि इसकी फीस में 2.5 प्रतिशत की मामूली बृद्धि की गई है. फास्टैग एनुअल पास सिर्फ राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra App) या NHAI/MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर ही बेचे जाते हैं. भुगतान करने के दो घंटे के अंदर FASTag Annual Pass एक्टिवेट हो जाता है, जिसके कन्फर्मेशन के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजा जाता है.

एनुअल पास 200 ट्रिप के लिए मान्य

गौरतलब है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल 15 अगस्त को फास्टैग के एनुअल पास की शुरूआत की थी. फास्टैग एनुअल पास जारी होने वाली तारीख से एक साल या 200 ट्रिप के लिए (जो भी पहले हो) वैलिड रहता है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मठ जहां 470 सालों से मिट्टी के चूल्हे पर बन रहा प्रसाद, हर दिन 300 लोगों को मिलता है भोजन

ज़रूर पढ़ें