गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये पांच हिल स्टेशन, देखें लिस्ट
Summer Vacation Places in India: गर्मियों का मौसम आ चुका है और पारा भी आसमान छू रहा है. अगर आप किसी कारणवश सर्दियों की छुट्टियों में कहीं घूमने-फिरने से चूक गए हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे बेस्ट है. कुछ दिनों बाद गर्मियों की छुट्टियां मिलने वाली हैं, जिनमें आप अपने परिवार के साथ पहाड़ी इलाकों की ठंडक का आनंद लेने जा सकते हैं. आज हम आपको भारत के उन खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जो पर्यटकों की पहली पसंद होते हैं. आप भी अपने परिवार के साथ इन ठंडे इलाकों में जाकर स्वर्ग जैसा अनुभव कर सकते हैं और इन खास पलों को अपनी यादों के एलबम में सजाकर रख सकते हैं.
मनाली ऊंचे पहाड़ों और ब्यास नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है.
यहां लोग गर्मियों में ठंडक का मजा लेने और रोहतांग पास घूमने आते हैं.
शिमला अपनी पुरानी ऐतिहासिक इमारतों और देवदार के पेड़ों के लिए मशहूर है.
यहां की मॉल रोड पर टहलना और टॉय ट्रेन का सफर पर्यटकों को बहुत पसंद आता है.
दार्जिलिंग अपने सुंदर चाय के बागानों और कंचनजंघा पहाड़ी के नज़ारों के लिए जाना जाता है.
यहां टाइगर हिल से सूरज को निकलते देखना एक जादुई अनुभव होता है.
ऊटी को 'हिल स्टेशनों की रानी' कहा जाता है, जहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है.
यहां सैलानी ऊटी झील में बोटिंग और नीलगिरी माउंटेन रेलवे का आनंद लेते हैं.
मुन्नार अपनी बेमिसाल हरियाली, चाय के खेतों और सुंदर झरनों के लिए प्रसिद्ध है.
प्रकृति प्रेमी यहां एराविकुलम नेशनल पार्क में दुर्लभ जंगली बकरे (नीलगिरि तहर) देख सकते हैं.