ऐसे सुधरेगी यातायात व्यवस्था? रायपुर में पुलिस गाड़ी के साथ स्टंट करते दिखा बाइक सवार, Video वायरल

CG News: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां वायरल वीडियो में एक बाइक सवार पुलिस की डायल 112 वाहन के साथ स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है.
CG News

पुलिस गाड़ी के साथ स्टंट करते दिखा बाइक सवार

CG News: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां वायरल वीडियो में एक बाइक सवार पुलिस की डायल 112 वाहन के साथ स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है.

रायपुर में पुलिस गाड़ी के साथ स्टंट करते दिखा बाइक सवार

बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी की सड़कों का है, जहां पुलिस की मौजूदगी में ही बाइक सवार खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वहीं वायरल वीडियो लोगों की प्रतिक्रियांए भी सामने आई हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम जनता के बीच गलत संदेश देती हैं. खासकर जब पुलिस की डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा की गाड़ी के साथ कोई युवक स्टंट करता नजर आए तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है. सड़क पर इस तरह का स्टंट न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में पुलिस की मौजूदगी में इस तरह का वीडियो सामने आना चर्चा का विषय बन गया है.

ज़रूर पढ़ें