‘जंग का असर देशवासियों पर…’, असम के सिलचर में LPG किल्लत पर क्या बोले पीएम मोदी?

असम के सिलचर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने भारत में चल रही परिस्थितियों पर भी बोला हैं.
PM Modi

पीएम मोदी

आने वाले महीनों में असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में चुनावों की तरीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं. असम के सिलचर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं ऐसे में केंद्र सरकार की पूरी कोशिश है कि इस स्थिति का असर भारतवासियों पर कम से कम पड़े.

देश की तरक्की कांग्रेस को रास नहीं आ रही है- पीएम मोदी

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में भी कांग्रेस देश में घबराहट फैलाने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. वह आगे कहते है कि देश लगातार तेजी से हो रही तरक्की कुछ विदेशी ताकतों और कांग्रेस को रास नहीं आ रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि आम नागरिकों को कम से कम मुश्किलों का सामना करना पड़े.

हार का शतक पूरा करने वाली है कांग्रेस-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता देश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का लगातार प्रोपेगेंडा चला रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का हर राज्य कांग्रेस को सबक सिखा रहा है और पार्टी लगातार चुनाव हार रही है. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए ये भी कहा है आने वाले समय में कांग्रेस अपने हार का शतक भी पूरा करने वाली हैं. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक असम के युवाओं को हिंसा और आतंकवाद के चक्र में उलझाए रखा और ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाई.

दशकों पुराने इंतजार का अंत-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने बताया कि करीब 24 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शिलांग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया गया है. उन्होंने कहा कि यह नॉर्थ-ईस्ट का पहला एक्सेस कंट्रोल हाई स्पीड कॉरिडोर होगा और इससे क्षेत्र के लोगों के दशकों पुराने इंतजार का अंत होगा.

ज़रूर पढ़ें