टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का व्यस्त शेड्यूल, इन दो टीमों के साथ खेलेगी सीरीज
टीम इंडिया
Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल और भी व्यस्त होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम आगामी एक साल में कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज आयोजित की जा सकती है.
श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
क्रिकबज को मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में बदलाव करने की योजना बना रहा है. फिलहाल दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेले जाने की योजना है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होंगी. इसके अलावा टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल सकती है. यह मैच श्रीलंका में बाढ़ राहत कार्यों के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाएंगे.
⚡️ Cricbuzz understands that India may play 3 T20Is in Sri Lanka in July-August, alongside the two WTC Tests, as a fundraiser for Sri Lanka's flood relief
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 12, 2026
A packed calendar looms for the men's team, with potential T20I assignments in Ireland and Zimbabwe also on the horizon over… pic.twitter.com/cYGK9Rh30H
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स ने क्यों खरीदा? काव्या मारन के फैसले पर अब कोच ने तोड़ी चुप्पी
आयरलैंड के खिलाफ खेल सकती है टी20 सीरीज
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जा सकती है, जहां वह मेजबान टीम के साथ टी20 सीरीज खेल सकती है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत जारी है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों टीमों के बीच यह सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में आयोजित हो सकती है.
इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
इन संभावित टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां उसे मेजबान टीम के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. इसके अलावा जून के महीने में टीम इंडिया को अफगानिस्तान की मेजबानी करनी हैं, जहां दोनों टीमों के बीच 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेले जाने की संभावना है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद अब टीम इंडिया के सामने लगातार इंटरनेशनल मैचों की कड़ी चुनौती है.