Shukra Gochar 2026: 15 मार्च को शुक्र बदलने वाले हैं अपनी चाल, 3 राशियों पर छाएगा आर्थिक संकट का खतरा!

Shukra Gochar 2026: 15 मार्च 2026 शुक्र रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इस नक्षत्र के स्‍वामी बुध होते हैं. ऐसे में कुछ राशियों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ने वाला है.
Shukra Gochar 2026

शुक्र गोचर (सांकेतिक तस्‍वीर)

Shukra Gochar 2026: 15 मार्च 2026 शुक्र रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इस नक्षत्र के स्‍वामी बुध होते हैं. ऐसे में कुछ राशियों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ने वाला है. बुध जिन राशियों के स्‍वामी हैं उन्‍हें आर्थिक हानि, बजट बिगड़ने और कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है.

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का रेवती नक्षत्र में जाना अफत बन सकता है. इस राशि के लोगों के बनते काम बिगड़ सकते हैं. खर्चा डबल हाेने से आर्थिक तौर पर परेशानी आ सकती है. कुछ बेवजह के खर्चो की वजह से आपका बजट भी बिगड़ सकता है.

धनु राशि

  • धनु राशि वालों के लिए शुक्र के रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने से पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी दिक्कतें ला सकता है. इस राशि के लाेग संपत्ति से जुड़े विवाद में फंस सकते हैं. अनायास ही खरीदारी नहीं करें. पैसों की उधारी सिर दर्द बन सकती है.

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए 15 मार्च को शुक्र का रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने पर बेहद सावधानी रखनी होगी. आपके कार्यस्‍थल पर विरोधी आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं. व्‍यापार में भारी घाटा हो सकता है. सेविंग्स खत्म हो सकती है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलते-मिलते रूक सकती है.

दांपत्य जीवन में बढ़ सकता है कलह

  • ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, शुक्र के खराब होने से दांप्‍त्य जीवन में कलह बढ़ता है. इसके साथ ही तनाव के कारण समस्‍याएं भी पैदा होती है. लोगों के बीच अनबन की स्‍थिति बनी रहती है. शुक्र दोष के कारण व्‍यक्ति दरिद्र हो सकता है. उसके पास आर्थिक तंगी आ सकती है और उधार की समस्‍या भी हो सकती है. इन सभी कारणों के चलते जीवन में आर्थिक तंगी आ सकती है और स्थिति खराब होती है.

ये भी पढे़ं- Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

ज़रूर पढ़ें