रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा

CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के नागपुर मंडल अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा रेल खंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. जहां आज और कल 14 मार्च को निरस्त की गई 13 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं रेलवे प्रशासन ने पुनः बहाल कर दी हैं.
CG News

ट्रेन

CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के नागपुर मंडल अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा रेल खंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. समपार फाटक क्रमांक 481 पर प्रस्तावित गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है. इसके चलते आज और कल 14 मार्च को निरस्त की गई 13 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं रेलवे प्रशासन ने पुनः बहाल कर दी हैं.

फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पहले 13 एवं 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित था, जिसके लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाना था , कार्य समय से पहले संपन्न होने के कारण यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निरस्त ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है.

यहां देखें लिस्ट

  • ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी (आज और कल 14 मार्च)पुनः बहाल होने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
  • रायपुर-डोंगरगढ़-गोंदिया: गाड़ी संख्या 68721 (रायपुर-डोंगरगढ़),
  • 68723 (डोंगरगढ़-गोंदिया), 68724 (गोंदिया-रायपुर),
  • दुर्ग-गोंदिया-इतवारी: गाड़ी संख्या 68741 (दुर्ग-गोंदिया),
  • 68742 (गोंदिया-दुर्ग), 68743 (गोंदिया-इतवारी), 68744 (इतवारी-गोंदिया),
  • डोंगरगढ़-गोंदिया-इतवारी: गाड़ी संख्या 68711 (डोंगरगढ़-गोंदिया), 68713 (गोंदिया-इतवारी), 68716 (इतवारी-गोंदिया), 68712 (गोंदिया-डोंगरगढ़)
  • बालाघाट-इतवारी रूट: गाड़ी संख्या 68715 (बालाघाट-इतवारी) एवं 68714 (इतवारी-बालाघाट),

ये भी पढ़ें- Balrampur: गन्ना खेती पर संकट! धंधापुर इलाके में गन्ने की खेती के लिए नहीं मिल रहा यूरिया, किसान 450 रुपये बोरी से खरीद रहे खाद

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की समय-सारणी की आधिकारिक पुष्टि कर लें. नागपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.

ज़रूर पढ़ें