पाकिस्तान ने रमजान के महीने में अफगान में की एयरस्ट्राइक, कई महिलाओं-बच्चों की मौत, तालिबान ने खाई बदले की कसम

Pakistan Airstrikes Afghanistan: पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान ने भी बदले की धमकी दी है. अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान के इस क्रूरता का जवाब दिया जाएगा.
Pakistan Airstrikes Afghanistan

पाकिस्तान पहले भी अफगानिस्तान में कर चुका हमला

Pakistan Attacks On Afghanistan: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान का भी तनाव चरम पर पहुंच गया है. दोनों देश एक-दूसरे को खत्म करने के प्रयास में हैं. हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बड़ा हवाई हमला किया है. अफगानिस्तान ने दावा किया कि पाक ने काबुल, कंधार, पक्तिका और पक्तिया समेत देश के कई इलाकों में हमला किया है. जिसमें काफी आर्थिक नुकसान और महिलाओं-बच्चों की भी मौत हुई है. पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान ने भी बदले की धमकी दी है. अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान के इस क्रूरता का जवाब दिया जाएगा.

पाकिस्तान इससे पहले भी अफगानिस्तान में कई बार हवाई हमले कर चुका है. लेकिन इस बार तालिबानी अधिकारियों के मुताबिक, रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया. हवाई हमले में अफगानिस्तान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. हमले में कई घर तबाह हो गए. इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों की भी मौत हो गई. पाकिस्तान रिहाइशी इलाकों के अलावा भी कई इलाकों में बमबारी की है.

तालिबान ने हमले को ‘क्रूर आक्रामकता’ बताया

अफगानिस्तान पर हुए हमले को तालिबान ने ‘क्रूर आक्रामकता’ बताया है और कड़ी निंदा की है. तालिबान ने कहा कि रमजान के महीनों में अंतिम दस दिनों और ईद जैसे त्योहार के समय पाकिस्तान का हमला करना उसके नैतिक मूल्यों को दर्शाता है. इस हमले से ऐसा लगता है कि जैसे पाकिस्तान सरकार किसी भी मानवीय सिद्धांत और नैतिक मूल्यों को नहीं मानती. यह सरासर मानवता के खिलाफ है. तालिबान ने पाकिस्तान की इस सैन्य कार्रवाई को ‘क्रूर आक्रामकता’ बताया है.

ये भी पढ़ेंः ‘अगर तेल-गैस भंडार पर हमला हुआ, तो होगा महाविनाश’, ईरान ने US -इजरायल को दी खुली धमकी

तालिबान ने दी धमकी

फिलहाल, रमजान के महीने में अफगानिस्तान पर हुए हवाई हमले से तालिबान नाराज है. कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा करते हुए कसम खाई कि इस क्रूरता का जवाब जरूर दिया जाएगा. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया है. इससे पहले भी कई बार कर चुका है. अब देखना यह होगा कि तालिबान सिर्फ धमकी ही देता रहेगा या फिर कोई जवाबी कार्रवाई करेगा.

ज़रूर पढ़ें