Ladli Bahna Yojana: सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त, सिंगल क्लिक से ट्रांसफर होंगे 1836 करोड़ रुपए

Ladli Bahna Yojana: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करते हुए राज्य की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे.
Ladli Behna Yojana november month 30th installment cm mohan yadav 1500 rupees

लाडली बहना योजना (फाइल तस्वीर)

Ladli Bahna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान वे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करते हुए राज्य की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे.

राज्य सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दे रही है. इसी दिशा में नवंबर 2025 से योजना की मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद अब लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है.

जून 2023 में शुरू हुई थी योजना

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में की गई थी. योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. जून 2023 से लेकर फरवरी 2026 तक इस योजना के तहत 33 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है. इस अवधि में प्रदेश की महिलाओं के बैंक खातों में सीधे लगभग 54,140 करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है.

राज्य सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इस योजना को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इससे जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा.

ग्वालियर को मिलेंगे 122 करोड़ के विकास कार्य

लाडली बहना सम्मेलन के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर जिले को कई विकास कार्यों की सौगात भी देंगे. कार्यक्रम के दौरान वे करीब 122 करोड़ रुपये की लागत वाले 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे. इनमें लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से बने 19 कार्यों का लोकार्पण और करीब 60 करोड़ रुपये के 35 नए कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है.

इन परियोजनाओं में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का नया भवन, डाडा खिरक तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल, उप स्वास्थ्य केंद्र बन्हेरी सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बनी नई सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा. इसके अलावा आईएसबीटी के पास 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह, अंबेडकर धाम के दूसरे चरण में बनने वाले संग्रहालय, आयुर्वेदिक महाविद्यालय में एनाटॉमी विभाग के लिए हॉल और छात्रावास समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमि-पूजन भी किया जाएगा.

ये भी पढे़ं- असम-बंगाल चुनाव से पहले MP BJP के नेता मैदान में उतरे, मंत्री राकेश सिंह समेत कई सांसदों को सौंपी जिम्मेदारी

ज़रूर पढ़ें