CG Weather Update: गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
आसमान पर काले घने बादल छाए हुए
CG weather update: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं बस्तर संभाग में मौसम बदल सकता है, और यहां आने वाले कुछ 2 से 3 दिनों तक बारिश हो सकती है.
छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत
वहीं राजधानी रायपुर में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री के आसपास रह सकता है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.
राजनांदगांव रहा सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में दर्ज की गई, जहां तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह राजधानी रायपुर से करीब डेढ़ डिग्री अधिक रहा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है. रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी का असर दिन के साथ रात में भी महसूस हो रहा है.
ये भी पढ़ें- CG News: दुर्ग में कांग्रेस नेता ने टीआई से की बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मामले की जांच जारी
छत्तीसगढ़ बारिश के आसार
वहीं छत्तीसगढ़ के मौसम में आने वाले कुछ दिनों में फिर से बदलाव दिख सकता है. भीषण गर्मी के बीच राज्य में बारिश होने की संभावना बन रही है. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है.
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बस्तर के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है. जिसमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.