‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद ही रहेगा…’, युद्ध के बीच मोजतबा का बड़ा बयान, अमेरिका को दी धमकी

मोजतबा खामेनेई ने कहा है जब तक अमेरिका क्षेत्र से अपने अड्डे नहीं हटाता है. हमले लगातार जारी रहेंगे.
Ayatollah Mojtaba Khamenei (File Photo)

अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई(File Photo)

Mojtaba Khamenei: मिडिल ईस्ट में चल रही भीषण जंग के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने पहली बार सार्वजनिक संदेश दिया है. मोजतबा खामेनेई ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने को लेकर बड़ी वजह बताई है. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका को भी सख्त लहजे में चेतावनी दी है. मोजतबा खामेनेई ने कहा है जब तक अमेरिका क्षेत्र से अपने अड्डे नहीं हटाता है. हमले लगातार जारी रहेंगे.

दबाव बनाने के लिए बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपना पद संभालने के बाद पहली बार सार्वजनिक संदेश दिया है. इसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने के पीछे दबाव बनाने की रणनीति की बात की. खामेनेई ने कहा, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दुश्मनों पर दबाव बनाने के लिए बंद किया गया है. इसे आगे भी बंद ही रखा जाएगा.’

‘अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे’

वहीं मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हो रहे हमले को लेकर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ये हमले जारी रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘जितने भी अमेरिकी अड्डे क्षेत्र में मौजूद हैं. उन्हें फौरन बंद किया जाए. जब तक अमेरिकी ठिकाने रहेंगे, हमले जारी रहेंगे. ईरान केवल अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. ईरान की इस रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.’

हालांकि इसके साथ ही खामेनेई ने ने पड़ोसी देशों से दोस्ती बढ़ाने की भी बात कही है. इसके अलावा उन्होंने सभी देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है.

‘खामेनेई के बयान से तेल सप्लाई में बढ़ सकती है दिक्कत’

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमला करने और फिर ईरान के पलटवार करने के बाद मिडिल ईस्ट में स्थिति गंभीर हो गई है. लगातार हमलों के कारण तेल की कीमतों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है. वहीं इस तनाव के बीच मोजतबा खामेनेई के बयान से साफ है कि ईरान झुकने को तैयार नहीं है और लगातार पलटवार करता रहेगा. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज आने वाले दिनों में बंद रहा तो इससे ईंधन की सप्लाई पर और बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: SVU की छापेमारी पर नोटों का बंडल खिड़की से फेंका, कचरे से 5 लाख बरामद, पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर रेड

ज़रूर पढ़ें