IPL 2026 का बेसब्री से है इंतजार! जानिए कब और कैसे कर सकेंगे टिकट की बुकिंग
RCB (File Photo)
IPL 2026 ticket booking: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का शेड्यूल जारी हो चुका है. शेड्यूल जारी होने के साथ ही फैंस में एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है. हालांकि अभी सिर्फ पहले चरण के 20 मैचों के बारे में ही जानकारी दी गई है. शेड्यूल जारी होने के साथ ही अब फैंस अब टिकट बुकिंग करने के लिए बेताब हैं.
BookMyShow ने शुरू किया प्री-सेल रजिस्ट्रेशन
11 मार्च को बीसीसीआई(BCCI) ने आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी कर किया था. हालांकि बीसीसीआई की ओर से टूर्नामेंट में टिकट बुकिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई. इस बीच BookMyShow ने आईपीएल के मैचों में टिकट बुकिंग को लेकर प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. हालांकि इसमें केवल दो टीमों गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस टीमों के मैच शामिल हैं. ये मैच भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम
में होंगे.
Zomato के District एप पर लिखा Coming Soon
इसी तरह Zomato के District एप पर आईपीएल 2026 के मैचों के लिए बुकिंग तो नहीं शुरू हुई है. लेकिन ऐप पर टूर्नामेंट के मैचों की टिकट की बुकिंग के लिए अलग सेक्शन बनाया गया है. ऐप के इस सेक्शन पर Coming Soon लिखा हुआ है. ऐसे में आईपीएल 2026 के मैचों की बुकिंग के लिए क्रिकेट फैंस अभी से उत्साहित हैं.
पहला मुकाबला RCB और सनराइजर्स के बीच होगा
आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी. टूर्नामेंट में पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरु में होगा.
IPL 2026 के पहले चरण की लिस्ट इस प्रकार है
- 28 मार्च- RCB vs SRH
- 29 मार्च- MI vs KKR
- 30 मार्च- RR vs CSK
- 31 मार्च- PBKS vs GT
- 1 अप्रैल- LDG vs DC
- 2 अप्रैल- KKR vs SRH
- 3 अप्रैल- CSK vs PBKS
- 4 अप्रैल- DC vs MI
- 4 अप्रैल- GT vs RR
- 5 अप्रैल- SRH vs LSG
- 5 अप्रैल- RCB vs CSK
- 6 अप्रैल- KKR vs PBKS
- 7 अप्रैल- RR vs MI
- 8 अप्रैल- DC vs GT
- 9 अप्रैल- KKR vs LSG
- 10 अप्रैल- RR vs RCB
- 11 अप्रैल- PBKS vs SRH
- 11 अप्रैल- CSK vs DC
- 12 अप्रैल- LSG vs GT
- 12 अप्रैल- MI vs RCB
ये भी पढ़ें: कंधे पर तिरंगा और बगल में माहिका, T20 WC जश्न के बीच बुरे फंसे हार्दिक पंड्या, FIR की उठी मांग