बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने नीतीश कुमार को बताया ‘कृष्ण’, CM का नाम लेकर रोने लगीं, बोलीं- जिस तरह से परिवार…

Bihar News: राज्यसभा जाने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं. यात्रा गुरुवार को पूर्णिया पहुंची. मंच से संबोधित करते हुए बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सीएम भगवान कृष्ण के रूप में ढाल बनकर आए.
purnia samridhhi yatra Minister Leshi Singh praised CM Nitish Kumar bihar

समृद्धि यात्रा के दौरान भावुक हुईं मंत्री लेशी सिंह

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राज्यसभा जाने वाले हैं. इस निर्णय के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों के बीच नाराजगी है. वहीं नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वे बिहार में ही रहेंगे और यहां का कामकाज देखते रहेंगे. राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के जरिए बिहार की यात्रा कर रहे हैं. यात्रा गुरुवार (12 मार्च) को पूर्णिया पहुंची. यहां मंच से संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह भावुक हो गईं और नीतीश कुमार को भगवान कृष्ण बता दिया.

मंत्री लेशी सिंह ने क्या कहा?

राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार राज्य में समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं. पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मंत्री लेशी सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से मेरे परिवार पर और मुझ पर विपत्ति आई, सीएम नीतीश कुमार भगवान कृष्ण के रूप में ढाल बनकर आए. मैं कुछ और कहना नहीं चाहती, केवल उनका आभार जताती हूं. ये कहकर वे भावुक हो गईं और रोते हुए मंच से बैठने के लिए चली गईं.

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

पूर्णिया में सीएम नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में 24 नवंबर 2005 को NDA की सरकार बनी. उसके बाद से राज्य में कानून का राज है. जब से हमें मौका मिला है, हमने बिहार की जनता के लिए काम किया है. इसके पहले स्थिति क्या थी? शाम के होने के बाद लोग अपने घरों से नहीं निकलते थे. ऐसा कहा जाता था कि घर के अंदर रहो.

ये भी पढ़ें: बिहार के बाद यूपी की शिखा का IAS बनने का दावा निकला फर्जी, जश्न में शामिल हुए थे हजारों लोग, जानें किसे मिली 113वीं रैंक

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि समाज में पहले विवाद होता था. हिंदू और मुस्लिम का झगड़ा होता था. आप जानते हैं कि पढ़ाई की स्थिति क्या थी? इलाज का इंतजाम भी नहीं था. रास्ते खराब थे. बिजली का भी बुरा हाल था.

ज़रूर पढ़ें