Kharmas Vastu Tips: खरमास के महीने में करें ये पांच अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

Kharmas Vastu Tips: शास्त्रों के अनुसार, खरमास में मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए क्योंकि इस दौरान किए गए शुभ कार्यों के दुष्परिणाम मिल सकते हैं. शादी-विवाह और मुंडन से लेकर बच्चों के अन्नप्राशन तक सभी शुभ कार्यों को करना पूरी तरह वर्जित माना गया है.
Kharmas Vastu Tips

खरमास के महीने घर पर ये उपाय करें

Kharmas Vastu Tips: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल खरमास 15 मार्च 2026 से शुरू होगा, जो करीब एक महीने यानी 14 अप्रैल तक रहेगा. हिंदू धर्मग्रंथों में खरमास के महीने को बहुत खास बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार, खरमास में मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए क्योंकि इस दौरान किए गए शुभ कार्यों के दुष्परिणाम मिल सकते हैं. शादी-विवाह और मुंडन से लेकर बच्चों के अन्नप्राशन तक सभी शुभ कार्यों को करना पूरी तरह वर्जित माना गया है. हालांकि, खरमास का यह महीना जप-तप, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए सबसे अच्छा समय होता है, जिससे शुभ फल की प्राप्ति होती है.

मान्यता है कि खरमास में कुछ विशेष उपाय करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति व खुशहाली बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिन्हें करने से आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं.

तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं

शास्त्रों के अनुसार, खरमास के महीने में प्रतिदिन शाम को तुलसी के पौधे के नीचे गाय के शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं. दीपक जलाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और पारिवारिक समस्याएं भी दूर होती हैं.

सूर्य देव को जल अर्पित करें

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, खरमास के महीने में प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए. इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें गुड़ और लाल फूल डालें. इस जल को सूर्य देव की ओर मुख करके उन्हें अर्पित करें. सूर्य देव को जल चढ़ाते समय ‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से आप पर सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी और जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिल सकेगी.

खरमास के महीने में किस रंग का उपयोग करें?

  • शास्त्रों के अनुसार, खरमास के समय पीले रंग का बहुत महत्व होता है और इसे अन्य रंगों की तुलना में अधिक शुभ माना जाता है.
  • जब भी आप पूजा-अर्चना करें, तो पीले वस्त्र धारण करें. साथ ही इस पूरे महीने सामान्य कपड़ों की अपेक्षा पीले कपड़े पहनना उत्तम होता है.
  • इसके अलावा, गरीब और असहाय लोगों को बेसन के लड्डू या चने की दाल दान करें.
  • ऐसा करने से आपका भाग्य आपका साथ देगा और कार्यों में रुकावटें नहीं आएंगी.

इस दिशा का कोना साफ रखें

खरमास के समय में घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण वाले स्थान को हमेशा साफ रखें. इस स्थान पर कचरा, गंदगी और कबाड़ न रखें. शास्त्रों के अनुसार, यह कोण बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि इस कोने में ईश्वर का वास होता है. ग्रंथों में बताया गया है कि यदि आप इस कोने को साफ-सुथरा रखते हैं, तो आपको धन-धान्य की प्राप्ति होगी.

ये भी पढ़ें-Chaitra Purnima 2026: इस साल चैत्र पूर्णिमा कब है? जानिए स्नान-दान और पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

घर में कपूर जलाएं

खरमास के दौरान सप्ताह में कम से कम एक या दो बार घर में कपूर जलाएं कपूर जलाकर उसे घर के कोने-कोने में घुमाएं, ताकि उसका धुआं चारों तरफ फैल सके. इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और घर का वातावरण शुद्ध रहता है.

ज़रूर पढ़ें