LPG Crisis: सिलेंडर की किल्लत से नहीं होना पड़ेगा दो-चार! बिना गैस बनाएं ये टेस्टी चीजें
LPG Crisis: LPG सप्लाई प्रभावित हो रही है, गैस सिलेंडर के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, तेल कंपनियों ने दो सिलेंडरों के बीच बुकिंग के लिए 25 दिनों का समय रखा है. कुछ ऐसे व्यंजन भी हैं, जिन्हें आप बिना गैस के आसानी से बना सकते हैं.
सांकेतिक तस्वीर
LPG Crisis: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में स्थिति गंभीर होती जा रही है. इसका असर पर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल और गैस के आयात पर असर पड़ रहा है. LPG सप्लाई प्रभावित हो रही है, गैस सिलेंडर के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, तेल कंपनियों ने दो सिलेंडरों के बीच बुकिंग के लिए 25 दिनों का समय रखा है. कुछ ऐसे व्यंजन भी हैं, जिन्हें आप बिना गैस के आसानी से बना सकते हैं. ये खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, इसके साथ ही पौष्टिक भी हैं.
- दही चूड़ा: बिहार और देश के पूर्वी हिस्से में दही चूड़ा कंफर्ट फूड की तरह देखा जाता है. यहां चूड़ा यानी पोहा को दही, शक्कर (चीनी) या गुड़ के साथ मिलाकर खाया जाता है. इसे देसी नाश्ते के तौर पर खाया जाता है. ये बिना गैस के मिनटों में तैयार हो जाता है. पेट के लिए का हल्का रहता है.
- सत्तू का घोल: उत्तर और मध्य भारत में सत्तू का इस्तेमाल तरह-तरह से किया जाता है. गर्मियों में सत्तू का घोल कई लोगों का फेवरेट बन जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है. बिना गैस के तैयार किया जा सकता है. एक गिलास पानी में 2 से 3 चम्मच सत्तू, काला नमक, भूना हुआ जीरा और नींबू का रस मिलाकर झटपट तैयार किया जा सकता है. शरीर को ठंडक देता है और ये प्रोटीन रिच भी है.
- स्प्राउट्स सलाद: अंकुरित चना, मूंग, मोठ और मूंगफली जैसे प्रोटीन रिच आइटम से बना स्प्राउट्स सलाद खाना सेहत के लिए लाभदायक है. इसे बिना गैस के आसानी से बनाया जाया जा सकता है, प्याज, टमाटर, नींबू का रस और नमक मिलाकर खा सकते हैं.
- फ्रूट चाट या फ्रूट बाउल: एप्पल, केला, अमरुद, अंगूर, संतरा जैसे सीजनल फ्रूट को काटकर चाट मसाला डालकर खाया जा सकता है. इसके साथ ही फलों को काटकर उसमें दही और शहद मिलाकर खाया जा सकता है. ये बहुत जल्द बनकर तैयार होता है.
ये भी पढ़ें: QR कोड से पेमेंट करने वाले हो जाएं सावधान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ‘नकली कोड’ पर भुगतान? ऐसे करें पहचान
- पनीर सैंडविच: ये प्रोटीन से भरपूर हेल्दी नाश्ता है. इसे बिना गैस जलाए झटपट तैयार किया जा सकता है. दो ब्रेड स्लाइस के बीच कद्दूकस पनीर या पनीर स्लाइस, हरी चटनी, नमक, चाट मसाला, खीरा, टमाटर डालकर पनीर सैंडविच बनाया जा सकता है.
- भेल: झालमुरी या मुरमरा भेल शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इसे भी बिना गैस जलाए तैयार किया जा सकता है. मुरमुरे में सरसो तेल, चाट मसाला, प्याज, हरी धनिया, हरी मिर्च, मूंगफली और नमकीन मिलाकर जायकेदार और स्वादिष्ट भेल बनाई जा सकती है.