21 दिन बाद नहीं बुक कर पाएंगे LPG गैस सिलेंडर, बदल गया रसोई गैस बुकिंग नियम, जानें क्या हुआ बदलाव

LPG Cylinder Booking New Rules: केंद्र सरकार एलपीजी बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब 21 दिन की जगह 25 दिन बाद ही गैस की बुकिंग कर पाएंगे.
LPG cylinder booking new rules

एलपीजी गैस बुकिंग नियमों में बदलाव

LPG Cylinder Booking Rules: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत भारत सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है. जिसके अनुसार LPG सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन से पहले नहीं कर पाएंगे, अब तक यह समय 21 दिन तक रहा है. सरकार ने यह फैसला जमाखोरी को रोकने के लिए लिया है. इन दिनों मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से लोग घबराकर खरीदारी करने में जुट गए हैं. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद लोगों में डर बना रहा, जिसकी वजह से सरकार को यह फैसला लेना पड़ा.

भारत सरकार को अमेरिका, इजरायल- ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच बाजार में घबराहट में खरीदारी के संकेत मिले थे, जिसके बाद केंद्र ने यह फैसला लिया है. जैसे ही युद्ध शुरू हुआ, तो लोगों के अंदर एक डर बन गया. जिसकी वजह से लोगों ने जमाखोरी शुरू कर दी. इस दौरान करीब 20 प्रतिशत बुकिंग में इजाफा हो गया.

औसतन एक साल में 7-8 सिलेंडर की जरूरत

एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर सरकारी अधिकारियों ने बताया कि देश में पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है. जमाखोरी को रोकने के लिए एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग का समय बढ़ा दिया गया है. जो पहले 21 दिन का समय था. अब वह 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से गैस सिलेंडर बुकिंग में बढ़ोत्तरी हुई है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि औसतन परिवार में एक साल में 14.2 किलोग्राम के 7-8 एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होता है. सप्ताह में कम समय सें रिफिल कराने की जरूरत ही नहीं पड़ती.

ये भी पढ़ेंः ‘इजरायल-ईरान जंग रोकने के लिए PM मोदी की सिर्फ़ एक कॉल…,’, UAE के पूर्व राजदूत का बयान

पेट्रोल-डीजल की नहीं बढ़ेगी कीमत

इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरें काफी तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की जाएगी. तेल कंपनियों ने इस साल अच्छा मुनाफा कमाया है. कंपनिया इस तनाव के दबाव को वहन करेंगी. यानी आम आदमी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

ज़रूर पढ़ें