UPSC ने खत्म किया 301 रैंक का कन्फ्यूजन, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती नहीं, यूपी की अकांक्षा सिंह ही बनेंगी अधिकारी
UPSC
UPSC: बीते हफ्ते संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने 2025-26 के नतीजे जारी कर दिए थे. जब से रिजल्ट जारी हुआ था तभी से 301वीं रैंक को लेकर लगातार लोगों के बीच में भ्रम था, लेकिन अब यूपीएससी ने 301वीं रैंक को लेकर सारा कन्फ्यूजन दूर कर दिया है. आयोग के अनुसार 301वीं रैंक पाने वाली अभ्यर्थी का नाम आकांक्षा सिंह है और उनका अनुक्रमांक 0856794 है. लेकिन इस अनुक्रांम आकांक्षा सिंह नाम की दो लड़कियों ने दावा किया हैं.
301वीं रैंक पर हुआ कन्फ्यूजन
दरअसल हाल ही में कुछ समाचारों और सामाजिक माध्यमों पर यह दावा किया जा रहा था कि एक ही नाम की दो अभ्यर्थियों ने 301वीं रैंक मिलने का दावा किया है, जिससे अभ्यार्थियों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी. अब आयोग ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए पूरे कन्फ्यूजन को दूर कर दिया हैं.
आयोग के अभिलेखों के आनुसार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक केवल एक ही अभ्यर्थी को मिली है. आयोग ने उम्मीदवार की सत्यापित जानकारी भी साझा की है ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी न रहे.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की हैं आकांक्षा सिंह
आयोग ने यह भी बताया कि आकांक्षा सिंह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभईपुर गांव की निवासी हैं. आयोग ने कहा कि ये सभी विवरण उसके आधिकारिक अभिलेखों से मेल खाते हैं और इससे यह पुष्टि होती है कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक पाने वाली अभ्यर्थी वही हैं. सोशल मीडिया पर चल रही गलतफहमी को दूर करने के लिए आयोग द्वारा अभ्यार्थी से जुड़ी जानकारी साझा की गई है.
301 वीं रैंक केवल 1 अभ्यार्थी को मिली है-UPSC
अब यूपीएससी के स्पष्टीकरण के बाद ये साबित हो गया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301 वीं रैंक केवल 1 ही अभ्यार्थी को मिली है, जिनका नाम आकांक्षा सिंह जो कि यूपी के गाजीपुर जिले के अभईपुर गांव की निवासी हैं.
ये भी पढ़ें-HDFC Bank ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, अब निवेश पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न, जानिए नया रेट