फाइनल में अभिषेक शर्मा का गजब का टोटका! इस खिलाड़ी का बल्ला लेकर जड़ दिया तूफानी अर्धशतक

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बल्लेबाजी करने से पहले अभिषेक शर्मा ने एक टोटका किया था, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ज्यादातर मैचों में फ्लॉप साबित हुए. शुरुआती तीन मुकाबलों में गोल्डन डक पर आउट होने के बाद टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे थे. हालांकि फाइनल मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. जीत के बाद अभिषेक ने खुलासा किया कि फाइनल में एक उन्होंने दूसरे खिलाड़ी का बल्ला उधार लिया था.

अभिषेक शर्मा ने किस खिलाड़ी का लिया था बल्ला?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बल्लेबाजी करने से पहले अभिषेक शर्मा ने एक टोटका किया था, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है. फाइनल में जीत के बाद उन्होंने खुलासा किया कि इस मैच में उन्होंने शिवम दुबे के बल्ले से बैटिंग की थी. उन्होंने कहा, ‘आज मैंने शिवम के बल्ले से बैटिंग की थी. सुबह मुझे कुछ अलग करने का मन हुआ. गिल साथ नहीं था, इसलिए मैं दुबे के पास गया और उसका बल्ला उठा लिया. धन्यवाद दुबे.’

यह भी पढ़ें: भारत की जीत पर शिवम दुबे की मुस्लिम पत्नी ने यूं लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ दी. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की अहम पारी खेली. इस मैच में अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की अहम साझेदारी की और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो वह इस टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. टूर्नामेंट के 8 मैचों में उन्होंने 17.6 की औसत से 141 रन बनाए. शुरुआती तीन मुकाबलों में वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. हालांकि फाइनल में उनके बल्ले से तूफानी फिफ्टी देखने को मिली.

ज़रूर पढ़ें