‘मेरे घर ट्रॉफी थोड़ी लेकर…’, भारत की जीत पर भड़के मोहम्मद आमिर, फाइनल में की थी हार की भव‍िष्यवाणी

Mohammad Amir: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है.
Mohammad Amir

मोहम्मद आमिर

Mohammad Amir: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है. इस तरह भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत की इस ऐतिहासिक जीत से पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर चिढ़ गए हैं.

भारत की जीत पर भड़के मोहम्मद आमिर

दरअसल, पाकिस्तान के फेमस टीवी शो हंसना मना है के दौरान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने पूछा गया कि भारत जीत गया है, आपका प्रीडिक्शन गलत साबित हो गया है, इसपर क्या कहेंगे? आमिर ने इसका जवाब बेहद चिढ़ते हुए दिए. उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जीत गए हैं, बस ठीक है, वह ट्रॉफी अपने ही घर लेकर जाएंगे, मेरे घर पर थोड़ी ही लेकर आएंगे, वेल डन…

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर ICC ने खोला खजाना, टीम इंडिया की झोली में आए 27.48 करोड़, जानें कितना लगेगा टैक्स

भारत की हार की थी भव‍िष्यवाणी

बता दें, इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ढोंगी बाबा बनकर भारत की हार की भव‍िष्यवाणी की थी. उन्होंने सबसे पहले सुपर-8 मुकाबले के दौरान भव‍िष्यवाणी की थी कि भारत का सेमीफाइनल फाइनल तक पहुंचना बेहद मुश्किल है. इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल मैच से पहले भी भारत की हार की भव‍िष्यवाणी की थी. हालांकि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतकर, उन्हें करारा जवाब दे दिया है.

भारत के चैंपियन बनने के बाद आमिर ने कहा कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की तुलना में फाइनल में डॉमिनेट होकर खेली. न्यूजीलैंड के खिलाफ वह बिल्कुल टूट पड़े. इससे पहले एक शो में जब उनसे पूछा गया कि अगर भारत पहले गेंदबाजी करता है या पहले बल्लेबाजी करता है, तो कौन जीतेगा? इस पर आमिर ने जवाब देते हुए कहा कि दोनों ही कंडीशन में कहा कि न्यूजीलैंड जीतेगा.

ज़रूर पढ़ें