टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्या का बड़ा ऐलान, बताया क्या है भारत का अगला मिशन

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के बाद भारतीय कप्तान ने अपना अगला बड़ा लक्ष्य भी साफ कर दिया है.
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के बाद भारतीय कप्तान ने अपना अगला बड़ा लक्ष्य भी साफ कर दिया है. खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हारने के बाद भारतीय कप्तान ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में गोल्ड जितना है.

क्या है भारत का अगला लक्ष्य?

फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इस जीत के बाद उनका अगला लक्ष्य 2028 में होने वाले ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि उसी साल टी20 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण भी खेला जाएगा, ऐसे में टीम की नजर दोनों बड़ी उपलब्धियों पर होगी.

यह भी पढ़ें: ‘कोच साहब…’, टी20 वर्ल्ड कप जीत पर MS Dhoni ने गौतम गंभीर को दी बधाई, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

फाइनल में भारत की शानदार जीत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया है. खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 159 रन पर ही सिमट गई.

भारत ने रचा इतिहास

इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई है, जो टी20 वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने में सफल रही. इसी के साथ भारत मेजबान देश के रूप में ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन गया है. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम बन गई है. टीम इंडिया ने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.

ज़रूर पढ़ें