CG Budget Session Highlights: सदन में धान खरीदी, अफीम की खेती का मुद्दा गूंजा, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा
CG Budget Session Highlights: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 6वां दिन है. सदन के कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई. जिसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा भी की जाएगी.
छत्तीसगढ़ विधानसभा
CG Budget Session Highlights: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 6वां दिन है. सदन के कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई. इस दौरान बस्तर संभाग में धान खरीदी का मुद्दा उठने पर सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन गई. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विनायक ताम्रकार द्वारा अफीम की खेती किए जाने के मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया. विपक्ष का तर्क है कि यह राज्य की सुरक्षा और संस्कृति से जुड़ा एक गंभीर विषय है. डॉ. महंत ने सीधे तौर पर सरकार पर आरोप लगाया कि वह दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान के बजाय अफीम की खेती को बढ़ावा देना चिंताजनक है. पढ़ें विधानसभा के कार्यवाही की लाइव अपडेट्स-