CG Budget Session: विधानसभा के बजट सत्र का छठवां दिन, आज मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े देंगे सवालों के जवाब

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 6वां दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी.
CG Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 6वां दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा भी की जाएगी.

बजट सत्र के 6वें दिन क्या-क्या होगा?

  • आज मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देंगे.
  • इसके साथ ही CM विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री रामविचार नेताम पत्रों को पटल पर रखेंगे.
  • आज विधायक भावना बोहरा, ब्यास कश्यप ध्यानाकर्षण लगाएंगे.
  • सभापति गोमती साय प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगी.
  • अनुदान मांगों पर आज से चर्चा शुरू होगी. डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे.

 सरकार की ओर से सदन के पटल पर अलग-अलग विभागों की वार्षिक रिपोर्ट पेश की जाएगी. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में सदस्यों के बीच चर्चा होगी. सदन में नियम 138 के तहत 2 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्रस्तुत होंगे. पहले प्रस्ताव में प्रदेश में वन अधिकार पट्टों के वितरण नहीं होने के मुद्दे पर आदिम जाति विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election: BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए बनाए ऑब्जर्वर, डिप्टी CM विजय शर्मा को मिली बिहार की जिम्मेदारी

दूसरे प्रस्ताव में प्रदेश में स्थापित कारखानों में उद्योग नीति के उल्लंघन के मामले को सदन के पटल पर रखते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री का ध्यान आकर्षित किया जाएगा. सदन की कार्यवाही के दौरान गृह विभाग से जुड़े पुलिस, जेल तथा अन्य व्यय से संबंधित मांगों पर भी चर्चा होगी. साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं को वित्तीय सहायता से जुड़े प्रस्तावों पर भी सदन में विचार किया जाएगा. दुर्ग में बीजेपी नेता के द्वारा अफीम की खेती किए जाने का मुद्दा भी सदन में उठेगा. विपक्ष ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाई है. घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी के खिलाफ भी कांग्रेस सदन में जनता की आवाज बुलंद करेगी.

ज़रूर पढ़ें