संभल के ‘दबंग’ SP के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी IPS अंकिता वर्मा, 3 साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

UP Police Officer Wedding: केके विश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं. वहीं अंशिका वर्मा मूलत: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. वर्तमान में केके विश्नोई संभल के एसपी हैं और अंशिका वर्मा बरेली एसपी साउथ हैं.
UP Police Officer Wedding Anshika Verma and KK Bishnoi

IPS केके विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा 29 मार्च को लेंगे 7 फेरे

UP Police Officer Wedding: उत्तर प्रदेश के दो चर्चित आईपीएस शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आईपीएस अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) विश्नोई की 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में शादी है. अंशिका वर्मा बरेली की एसपी साउथ और केके विश्नोई संभल में एसपी हैं. यह जोड़ी अपने बेहतरीन कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात पहली बार साल 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी. यहीं से लव स्टोरी शुरू हुई. अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

कब है शादी का कार्यक्रम?

शादी 29 मार्च को है, लेकिन उससे पहले 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम है. हल्दी-संगीत सेरेमनी कार्यक्रम के बाद 28 फरवरी को घर पर रीति-रिवाज के साथ कुछ रश्में निभाई जाएंगे. इसके बाद 29 मार्च को शादी होगी और 30 मार्च को जोधपुर के ही लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है.

2018 बैच के IPS अधिकारी हैं केके विश्नोई

केके विश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं. वहीं अंशिका वर्मा मूलत: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. वर्तमान में केके विश्नोई संभल के एसपी हैं. इससे पहले गोरखपुर जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. साल 2024 से संभल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. केके विश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. संभल की कमान संभालने के बाद केके विश्नोई कई बड़े खुलासे और माफियाओं पर शिकंजा कस चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः कतर के एक फैसले से पाकिस्तान में मची खलबली, मंडराया गंभीर संकट, नहीं बचा कोई विकल्प!

‘लेडी सिंहम’ के नाम से मशहूर हैं अंशिका वर्मा

वहीं अंशिका वर्मा को भी ‘लेडी सिंहम’ के नाम से जानते हैं. अंशिका भी साल 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. बरेली की कमान संभालने के बाद अंशिका ने एनडीपीए और मर्डर जैसे कई बड़े चुनौतीपूर्ण मामलों को आसानी से हल किया और प्रदेश में अपने कामों का लोहा मनवाया. अंशिका धर्म परिवर्तन के रैकेट का खुलासा और पहली ‘वीरांगना यूनिट’ का गठन किया था.

29 मार्च को शादी

यह जोड़ी अपनी कार्यशैली की वजह से काफी चर्चा में रहती है. दोनों अफसरों ने अपने करियर के बीच शानदार जीवन बिताने का फैसला किया है. दोनों 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस जोड़ी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

ज़रूर पढ़ें