katni: कटनी में बड़ा हादसा, स्टेशन के पास मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों की रफ्तार थमी

katni: शनिवार को कटनी रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया, यहां पर कोयले से लदी एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.
katni News

katni News

katni News: शनिवार को कटनी रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया, यहां पर कोयले से लदी एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. यह घटना न्यू कटनी जंक्शन (NKJ) और मुख्य रेलवे स्टेशन के बीच बाबाघाट के पास हुई. इस घटना से उस रूट के कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं. जैसे ही इस घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली तो मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी के डब्बों को वापस पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है.

शहडोल से कटनी की तरफ आ रही थी ट्रेन

ये मालवाहक ट्रेन शहडोल से कोयला लेकर कटनी की तरफ आ रही थी, जबलपुर से रेलवे टीम को बुलाया गया जो कि डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का काम कर रही है साथ ही पटरियों पर फैले कोयले को भी हटाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जा सके. वहीं इस हादसे में पटरी के टूटने की भी सूचना मिल रही है.

अलग-अलग स्टेशनों पर यात्रियों को रोका गया

हादसे का शिकार हुई मालगाड़ी के डिब्बो को काटकर अलग करते हुए पटरी पर बिखरे कोयले को साफ करने का काम किया जा रहा है. वहीं डिब्बों में भरे कोयले को भी मजदूरों और मशीनों की मदद से खाली कराया जा रहा है. ताकि जल्द से जल्द रेलवे में ट्रैक को चालू किया जा सके. बिलासपुर बीना रेलखंड के बंद होने से मुड़वारा से बिलासपुर शहडोल की ओर जाने वाली यात्री ट्रेन और मालगाड़ी प्रभावित हैं. इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया हैं.

ये भी पढे़ं- वन विभाग की भर्ती पर विवाद, वन रक्षक भर्ती विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं हुआ, विज्ञापन वापस

ज़रूर पढ़ें