Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
'धुरंधर 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7 मार्च को रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. एक बार फिर रणवीर सिंह अपने हमजा और जसकिरत सिंह वाले दमदार अवतार में वापस आ गए हैं. पहले भाग में हमजा ने रहमान डकैत के गैंग का खात्मा किया था, लेकिन इस बार कहानी ल्यारी पर उसके राज और जसकिरत सिंह के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमेगी.
ट्रेलर में क्या दिखाया गया?
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर एक और भी ज्यादा खतरनाक और हिंसक कहानी की ओर इशारा कर रहा है. रहमान डकैत की मौत के बाद उजैर बलोच अब बेकाबू होकर कराची को तबाह करने पर तुला है, जिससे शहर की गलियां खून से रंग गई हैं.
जहां एक तरफ जमील जमाल अपनी राजनीति चमका रहे हैं, वहीं चौधरी असलम पर अंडरवर्ल्ड को खत्म करने का भारी दबाव है. इस बीच हमजा पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली और हिंसक अवतार में लौट आया है और मेजर इकबाल का खौफनाक रूप अब पूरी तरह से खेल बिगाड़ने के लिए तैयार है.
‘धुरंधर’ 2 में क्या देखने को मिलेगा?
‘धुरंधर’ के पहले भाग में रणवीर सिंह का किरदार हमजा एक जासूस था, जिस कारण विलेन अक्षय खन्ना, संजय दत्त उन पर भारी पड़ते दिखे. लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ में हमजा कराची अंडरवर्ल्ड पर राज करता नजर आएगा. ट्रेलर से साफ है कि इस बार उसका मिशन और भी खतरनाक होगा और दर्शकों को उस ‘बड़े साहब’ की असलियत भी पता चलेगी, जिसने पिछले पार्ट में पर्दे के पीछे से सारा खेल रचा था.