Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
IND vs PAK T20 WC: कोलंबो में टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान का 'सरेंडर', सूर्या ब्रिगेड ने 61 रनों से रौंदा

IND vs PAK T20 WC: कोलंबो में टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान का ‘सरेंडर’, सूर्या ब्रिगेड ने 61 रनों से रौंदा

IND vs PAK T20 WC LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत ने पाक को 61 रनों से मात दे दी.
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK T20 WC LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर सुपर – 8 में जगह बना ली है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे. जबकि पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रनों पर सिमट गई.

भारतीय गेंदबाजों के आगे पाक बल्लेबाज दिखे लाचार

176 रनों के टारगेट का पीछा करने वाले पाकिस्तान की शुरुआत हाहाकारी रही. उसके तीन विकेट 20 रनों के भीतर गिर गए. हार्दिक ने साहिबजादा फरहान को जीरो पर पवेलियन भेजा. वहीं बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को एक ओवर में ही पवेलियन भेज दिया. भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा और नतीजा ये हुआ कि उस्मान खान (44) के अलावा कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज खुलकर खेल नहीं पाया. भारत की तरफ से बुमराह-हार्दिक, अक्षर और वरुण ने दो-दो विकेट झटके. इसके अलावा तिलक और कुलदीप ने भी एक-एक शिकार किए.

ईशान किशन की तूफानी पारी

इसके पहले 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर ईशान किशन ने काफी हद तक दबाव पाकिस्तान टीम पर डाल दिया था. लेकिन सैम अयूब ने 3 विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी कराने की कोशिश की. हालांकि, सूर्यकुमार (32), तिलक (25) और शिवम दुबे (27) ने महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाया.

अंक तालिका में टॉप पर भारत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीत लिए थे और अब तीसरा मुकाबला जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. पाकिस्तान पर बड़ी जीत के साथ ही टीम सुपर-8 में भी पहुंच गई है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप याडव और वरूण चक्रवर्ती

पाकिस्तान- सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, Asia Cup Rising Stars: एशिया कप राइसिंग स्टार्स में भारत की बेटियों का जलवा, पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

ज़रूर पढ़ें