Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
IND vs PAK: भारत का विजय 'तिलक', एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल, 9वीं बार बना चैंपियन

भारत ने एशिया कप फाइनल में पाक को चटाई धूल, 9वीं बार बना चैंपियन, पीएम मोदी बोले- मैदान पर भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कामयाब

IND vs PAK LIVE: दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी है. दोनों टीम के बीच अब तक 15 मैच खेले गए हैं. जिसमें से भारत ने 12 और पाकिस्तान ने केवल 03 मैच ही जीत हासिल की है.
IND vs PAK FINAL

तिलक वर्मा और शिवम दूबे

IND vs PAK: आज भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला गया. दुबई में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है. फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 147 रन का टारगेट दिया. जिसके जबाव में तिलक वर्मा और शिवम दूबे की दमदार पारियों के दम पर भारत ने हासिल कर लिया.

टीम इंडिया की इस जीत पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है. पीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. नतीजा वही – भारत जीत गया!हमारे क्रिकेटरों को बधाई.”

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ के बिखेरे स्टंप्स, फिर आया ‘प्लेन सेलिब्रेशन’

फाइनल मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

ज़रूर पढ़ें